फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The inspector's son performed stunts on the flyover's pathway in a Thar SUV.

Amroha News: इंस्पेक्टर के बेटे ने थार से फ्लाईओवर के पाथवे पर किया स्टंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The inspector's son performed stunts on the flyover's pathway in a Thar SUV.
स्टंट करती थार का वायरल वीडियो। वीडियो ग्रैब
गजरौला। बरेली में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने थार से फ्लाईओवर के पाथवे पर स्टंट किया। पुलिस ने एमवी एक्ट में गाड़ी को सीज कर दिया। इंस्पेक्टर के बेटे ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। उसे भविष्य में गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह एक थार गाड़ी का स्टंट करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस गाड़ी को तलाश करने में जुट गई।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि स्टंट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह हाईवे के फ्लाईओवर के किनारे पाथवे का है। उसको चलाने वाला युवक विवेक कुमार यादव है। वह नगर की एमडीए कॉलोनी का रहने वाला है। यह भी जानकारी मिली कि उसके पिता पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। बरेली में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुख्ता जानकारी करने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी गाड़ी को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया। हालांकि युवक ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

साथ ही दोबारा गलती न करने की बात कही। मगर उसकी गलती माफी के लायक नहीं थी। इस कारण स्टंट करने वाले विवेक कुमार यादव की थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है। आगे गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर विवेक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed