फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The innocent who came to play in the neighbor's house was beaten up

पड़ोसी के घर में खेलने पहुंचे मासूम को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
The innocent who came to play in the neighbor's house was beaten up
कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी के घर में खेलने पहुंचे मासूम को मामूली बात पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल का है। गांव निवासी सुनील का तीन वर्षीय बेटा रचित मंगलवार शाम को पड़ोसी के घर में खेलने गया था। मामूली बात पर पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। रोने की आवाज सुनकर बच्चे की ताई उसे बचाने पहुंचे तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मासूम को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस ने उपचार के लिए मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed