फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The husband beat his teacher wife in front of the children in the school

Amroha News: विद्यालय में बच्चाें के सामने ही पति ने शिक्षिका पत्नी के साथ की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The husband beat his teacher wife in front of the children in the school
उझारी। सैदनगली थाना क्षेत्र के सादात उझारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला अध्यापिका पर बच्चों के सामने ही शुक्रवार को उनके पति और दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। शिक्षिका ने बताया कि यह हमला उनके द्वारा पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई दहेज उत्पीड़न की शिकायत को वापस लेने से इन्कार करने पर किया गया।
विज्ञापन

मेरठ की रहने वाली पायल रानी प्राथमिक विद्यालय उझारी सादात में सहायक अध्यापिका हैं। उनका पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। पायल रानी ने बताया कि नौ सितंबर को उन्होंने मेरठ में पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12.15 बजे वह विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहीं थी। इस दौरान मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी पति कपिल कुमार और दो अन्य व्यक्ति विद्यालय में आए। उन्होंने शिक्षिका से मेरठ में दर्ज कराई गई दहेज उत्पीड़न की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जब पायल ने ऐसा करने से मना किया तो कपिल आग बबूला हो गया और उन्हें गालियां देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर कपिल ने उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे विद्यालय में मौजूद बच्चों में खलबली मच गई। बच्चे घबरा गए और दहशत में आ गए। पीड़िता पायल रानी ने बताया कि उनके चीखने पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाया। हमलावर भागते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद, पायल रानी ने तुरंत सैदनगली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी पति कपिल और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed