{"_id":"696d42a2ece245d7ba0df2be","slug":"the-highway-was-blocked-due-to-a-bus-overturning-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-155790-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बस पलटने के कारण हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बस पलटने के कारण हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
गजरौला। ब्रजघाट के निकट हाईवे पर बस पलट जाने के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों की लाइन मोहम्मदाबाद तक लग गई।
दो किमी से अधिक लंबा जाम लग जाने के कारण हाईवे पर गुजरने वाले वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में स्नान किया। इसके अलावा हापुड़ जिले में ब्रजघाट के निकट कोहरे के कारण रोडवेज बस पलट गई। इससे मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर जाम लग गया। इस जाम ने अमरोहा जिले का हाईवे भी ले लिया। वाहनों की लंबी लाइन लगती चली गई। जाम मोहम्मदाबाद के सामने तक पहुंच गया। दिल्ली की तरफ जा रहे लोगों और जाम में फंसे वाहन चालकों को जाम के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लग गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि हापुड़ जिले में बस पलट जाने के कारण इधर भी वाहनों के पहिये थम गए। हालांकि जाम नहीं लगा। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे। संवाद