फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The highway turned saffron due to the enthusiasm of Kanwadis

Amroha News: कांवड़ियों के उत्साह से केसरिया हुआ हाईवे

Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The highway turned saffron due to the enthusiasm of Kanwadis
हाईवे से गुजरता कांवड़ियों का जत्था। संवाद - फोटो : अमरोहा
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों में उत्साह चरम पर है। चहुंओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल पूरी तरह से शिवमय है। बड़ी संख्या में कांवड़िये बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ते रहे। एक के बाद एक जत्थे निकलने से हाईवे केसरिया रंग में रंग गया।
विज्ञापन

ब्रजघाट से कांवड़ लाने जाने के कारण रविवार को हाईवे पूरी तरह से खचाखच रहा। हाईवे पर जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया गया। नाचते गाते कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हुए। चारों ओर बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। तेज आवाज डीजे पर शिव भक्त नाचते नजर आए। शिव भक्तों के बेड़ों में देवी-देवताओं की झांकियां नजर आईं। वहीं शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकार भजनों पर नाचते रहे।
विज्ञापन

शाम होते अधिकांश शिवभक्त अपने गंतव्यों पर पहुंच गए। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ियों के चलते हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया। हाईवे पर दूर तक केसरिया रंग दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed