फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The highway is now handed over to Kanwariyas for 48 hours.

Amroha News: अब 48 घंटे के लिए हाईवे कांवड़ियों के हवाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The highway is now handed over to Kanwariyas for 48 hours.
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अमरोहा पुलिस ने हाईवे के ट्रैफिक प्लान में बदलाव कर दिया है। भीड़ बढ़ने पर निर्धारित समय से करीब 15 घंटे पहले ही हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया गया। अब अगले 48 घंटे तक, यानी सोमवार दोपहर तक हाईवे की दोनों लेन पर सिर्फ कांवड़ियों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान एंबुलेंस को छोड़कर किसी भी वाहन को हाईवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ट्रक, कंटेनर, रोडवेज और निजी बसों के साथ ही कारों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। इसके चलते ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार दोपहर तक कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम तीन बजे से हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया गया। पहले से तय व्यवस्था के अनुसार हाईवे को बाद में जीरो ट्रैफिक किया जाना था, लेकिन भीड़ बढ़ने पर करीब 15 घंटे पहले ही व्यवस्था लागू करनी पड़ी। सोमवार दोपहर तक हाईवे की दोनों लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी प्रकार के सामान्य वाहन का संचालन नहीं होगा। वैकल्पिक मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। हाईवे पर लगातार पुलिस निगरानी रख रही है और कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। भीड़ की स्थिति के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में आगे भी आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed