{"_id":"64e1255b4f55d8878005c815","slug":"the-highway-echoed-with-the-cheers-of-mahadev-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-3206-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौलाः महादेव के जयकारों से गूंजा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौलाः महादेव के जयकारों से गूंजा हाईवे
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे कांवड़ियों की हर-हर, बम-बम के जयकारों से गूंज उठा। सावन के सातवें सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल उठाकर गंतव्य को रवाना होते रहे। भगवान शिव के भजनों पर झूमते और डीजे पर थिरकते चल रहे कांवड़िये भक्ति में सराबोर हैं।
शनिवार सुबह से दोपहर तक हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे नजर नहीं आए। मगर शाम होते ही लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की आमद बढ़ने लगी। हर-हर, बम-बम का उद्घोष करते हुए कांवड़िये अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। शिवभक्तों की वजह से हाईवे पर चहल पहल बढ़ गई। बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों के कांवड़िये भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए मंजिल तय कर रहे हैं। डीजे पर थिरकते कांवड़िये मन-मोह रहे हैं। हाईवे कांवड़ियों से भर गया, जहां कांवड़िये ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य को रवाना होते रहे, वहीं बड़ी संख्या में कांवड़ लेेने भी रवाना हुए। ब्रजघाट से कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िये सावन माह के सातवें सोमवार पर निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिन में कांवड़ियों की संख्या कम रही, लेकिन देर रात के बाद संख्या बढ़ गई।