फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The heavy vehicle that came from Hapur took six kms. long jam

अमरोहा: हापुड़ से आए भारी वाहन तो लग गया छह किमी. लंबा जाम

Thu, 16 Feb 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The heavy vehicle that came from Hapur took six kms. long jam
गजरौला(अमरोहा)। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर किया गया रूट डायवर्जन प्लान बुधवार की दोपहर धड़ाम हो गया। हापुड़ जनपद की ओर से भारी वाहनों आते ही हाईवे पर ब्रजघाट से शाहबाजपुर डोर तक छह किलोमीटर लंबे जाम लग गया। कावड़ियों के लिए सुरक्षित दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर भी वाहन घुस आए, जिसके चलते शिवभक्तों को जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से गुजरना पड़ा। यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद भी शाम सात बजे तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। वहीं कांवड़िये भी पुलिस की व्यवस्था को कोसते नजर आए। अमरोहा पुलिस ने हापुड़ पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। छह घंटे तक हाईवे पर लगे जाम से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

कावड़ यात्रा के चलते हाईवे पर 13 फरवरी की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन चल रहा है। ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत अन्य सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। ऐसे में अमरोहा पुलिस ने हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखा है, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाली लेन पर दोनों तरफ के रोडवेज बस, कार व अन्य छोटे वाहनों को गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त चल रही थी। करीब एक बजे हापुड़ पुलिस ने अमरोहा पुलिस को बिना सूचना दिए भारी वाहनों को हाईवे पर छोड़ दिया। जैसे ही बड़ी संख्या में भारी वाहन ब्रजघाट से अमरोहा की सीमा में पहुंचे तभी जाम लग गया। थोड़ी देर में दोनों तरफ के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद की तरफ से जाने वाले छोटे वाहन भी जाम में फंस गए, जिसके बाद ब्रजघाट से शाहबाजपुर डोर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही गजरौला सीओ अरुण कुमार, यातायात प्रभारी धर्मेंद्र खोखर, गजरौला इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई घंटे तक पसीने बहाया। जाम में फंसे लोग परेशान हो उठे। दोपहर करीब एक बजे लगा जाम शाम साढ़े छह बजे के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत से खुल पाया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


अवैध कट बंद करने को लगाए पत्थरों को हटाया
जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों व सवारियों ने अवैध कट बंद करने के लिए लगाए गए पत्थरों को हटा दिया और अपने वाहन लेकर कावड़ियों के लिए सुरक्षित लेन में घुस आए। थोड़ी देर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। हापुड़ पुलिस की कारगुजारी अमरोहा पुलिस को झेलनी पड़ी। कई घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।


हापुड़ पुलिस ने बिना बताए भारी वाहनों को हाईवे पर छोड़ दिया। जिस कारण ब्रजघाट से शाहबाजपुर डोर गांव के बीच जाम लग गया। अगर हापुड़ पुलिस को वाहन निकालने थे तो पहले अमरोहा पुलिस को अवगत कराना चाहिए था। हापुड़ पुलिस की लापरवाही की वजह से जाम लगा है। फिलहाल जाम खुलवाने के बाद कांवड़ियों को सकुशल गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। -अरुण कुमार, सीओ गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed