फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The groom's girlfriend arrived at the wedding procession, halted the wedding, and caused a huge uproar.

'मैं तुम्हारी शादी नहीं होने दूंगी': निकाह की तैयारी के बीच पहुंची प्रेमिका, मचा गया हड़कंप.. दुल्हन भी लाैटी

Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)। Updated Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
सार

अमरोहा में निकाह के बीच दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने पर हंगामा मच गया। प्रेमिका ने दूल्हे को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद दुल्हन भी वापस चली गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
The groom's girlfriend arrived at the wedding procession, halted the wedding, and caused a huge uproar.
अमरोहा की घटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सैदनगली क्षेत्र के गांव में आई बरात में दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। देरशाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद थे।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव में सोमवार को एक किसान की बेटी की शादी थी। हापुड़ से बरात लेकर दूल्हा पहुंच गया। दोपहर के समय बरात ने खाना खा लिया था। दूल्हा खाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच दूल्हे की प्रेमिका भी पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रेमिका ने ग्रामीणों से दूल्हे के बारे में पूछा और वह दूल्हे के पास जा पहुंचे। दूल्हे से कहा कि जब मैंने मना किया था, तो दूसरी जगह शादी क्यों कर रहे हो, मैं तुम्हारी दूसरी शादी नहीं होने दूंगी और हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका ने सूचना देकर पीआरवी को बुला लिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। दूल्हे और प्रेमिका के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस बाद में दोनों पक्षों को थाने ले गई।

इस दौरान शादी की रस्मों को बीच में ही रोकना पड़ा। एसओ विकास सहरावत का कहना है प्रेमिका ने दूल्हे अफसार के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संंबंध बनाने, एक लाख रुपये हड़पने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला 16 नवंबर को गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाने में दर्ज कराया है। 

नहीं हुई शादी, दहेज का सामान वापस हुआ
लड़की पक्ष के द्वारा दिया गया दहेज का सामान व कुछ धनराशि वापस कर दिए गए। हालांकि इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में भी समझौता हो गया। दहेज में दिया गया सामान वापस कर दिया गया। जो शादी में खर्च हुआ था, उसकी भी कुछ धनराशि लड़की पक्ष को दी गई। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed