फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The groom was assaulted during the wedding procession.

Amroha News: बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के साथ मारपीट

Fri, 26 Sep 2025 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:18 AM IST
सार

अमरोहा के उझारी क्षेत्र में दूल्हे आकाश सिंह के साथ बरात के दौरान मारपीट की घटना हुई। हमले में दूल्हा घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
The groom was assaulted during the wedding procession.

विस्तार

उझारी (अमरोहा)। बरात चालक के दौरान दूल्हे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र है। बताते हैं कि गांव हाजीपुर तरारा में किसान वीर सिंह का परिवार रहता है। वीर सिंह के बेटे आकाश सिंह की बृहस्पतिवार को पास के ही गांव सोहत में बरात गई थी। शाम के समय खाना खाने के बाद बरात चढ़ रही थी। इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंच गए और दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में लोहे का कड़े से हमला कर दिया। जिसमें दूल्हा घायल हो गया है। बरात में दूल्हे के साथ मारपीट की घटना होने पर बरातियों में खलबली मच गई। बरात चढ़त को बीच में ही छोड़कर रिश्तेदार दूल्हे का उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूल्हे के पिता वीर सिंह का कहना है कि एक दिन पूर्व गांव के ही युवकों ने बेटे आकाश को मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी विकास सहरावत का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed