फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl went with her lover and got married in Delhi

Amroha News: प्रेमी के साथ गई युवती ने दिल्ली में कर लिया निकाह

Wed, 02 Aug 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The girl went with her lover and got married in Delhi
अमरोहा। तीन दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती ने दिल्ली में निकाह कर लिया। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को गलत ठहराने के लिए पुलिस के व्हाट्सएप पर निकाह के प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज भेजें है।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग दूसरे मोहल्ले के युवक से चल रहा था। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। करीब तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। लिहाजा कारोबारी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शक के आधार पर प्रेमी और बेटी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी नाबालिग है लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों नंबर पर संपर्क किया तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस को युवती ने बताया कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ दिल्ली आई है और उसने निकाह कर लिया है। इसके बाद युवती ने पुलिस के व्हाट्सएप पर निकाह का प्रमाण पत्र भेजा। साथ ही उम्र की तस्दीक करने के लिए अपना आधार कार्ड भी भेजा है। अब पुलिस ने प्रेमी युगल को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। सीओ सिटी ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed