फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl was first trapped in the love trap, the lover ran away leaving her pregnant, arrested

Amroha News: युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा प्रेमी, गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The girl was first trapped in the love trap, the lover ran away leaving her pregnant, arrested
अमरोहा। पिता की मौत के बाद बेसहारा हुई मुस्लिम युवती को हिंदू युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक शोषण किया। झांसे में लेकर उसका मकान बिकवा और बारह लाख रुपये हड़प लिए। युवती के आठ महीने की गर्भवती होने के बाद उसे बेसहारा छोड़ कर भाग गया। नाम बदलकर धोखा देता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। घर में ही परचून की दुकान चलाकर एक बुजुर्ग पत्नी और बेटी का पालन पोषण करते थे। चार साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद पिता और बेटी रह गए। खुद को देहरादून का बताने वाला विनय कुमार अक्सर दुकान पर परचून का सामान देने के लिए सेल्समैन बनकर आता था। पिता की गैरमौजूदगी में युवती दुकान का सामान लेती थी। इसलिए उसकी विनय कुमार से अच्छी पहचान हो गई। करीब दो साल पहले दुकानदार की मौत हो गई। जिसके बाद विनय ने बेसहारा युवती के साथ हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह विनय पर भरोसा करने लगी। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच विनय ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान झांसे में लेकर विनय ने युवती का पुश्तैनी मकान भी बिकवा दिया और उन रुपयों से दो पिकअप अपने असली नीरज नाम से खरीद लिए। करीब आठ महीना पहले युवती गर्भवती हुई तो आरोपी विनय ने घर आना बंद कर दिया। करीब दो महीने पहले उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जानकारी मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। लिहाजा पीड़िता ने देहरादून के रहने वाले विनय के नाम से एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस भी अचंभित रह गई। हकीकत में खुद को विनय बताने वाले युवक का असली नाम नीरज था। वह देहरादून का नहीं बल्कि मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र में साईं कन्या इंटर काॅलेज के पास का रहने वाला निकला। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed