{"_id":"65eff728de43da52c50c7fcb","slug":"the-girl-broke-the-relationship-with-her-husband-and-came-to-marry-her-lover-in-the-marriage-ceremony-jpnagar-news-c-15-1-mbd1008-361765-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पति से रिश्ता तोड़ विवाह समारोह में प्रेमी से शादी रचाने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पति से रिश्ता तोड़ विवाह समारोह में प्रेमी से शादी रचाने पहुंची युवती
Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। मंडी धनौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समय एक अजीब वाकया सामने आया। एक युवती शादी के 25 दिन में ही अपने पति को छोड़कर प्रेमी को लेकर विवाह में पहुंच गई। पति की शिकायत पर मामले का भंडाफोड़ हुआ तो युवती पंडाल से खिसक गई।
क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की शादी 14 फरवरी को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। उसने भाजपा विधायक को बताया कि उसकी पत्नी उसकी आईडी लेकर प्रेमी के साथ दोबारा से विवाह करने आई है। इसकी भनक लगने पर युवती आैर उसका प्रेमी पंडाल से खिसक लिए। युवक परिजनों ने दोनों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आई।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकारी योजना का किसी भी अधिकारी व जनता को दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही से पात्र व्यक्ति सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैंं। इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की जा रही है। जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।