Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The ghats at Tigri will be named after deities and great figures.

Amroha News: देवी-देवताओं और महापुरुषों के नाम होंगे तिगरी के घाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The ghats at Tigri will be named after deities and great figures.
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को गंगा किनारे अलग-अलग नामों से बने 24 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिलेगा। मेला क्षेत्र को व्यवस्थाओं के लिहाज से 24 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं, गंगा किनारे बनाए गए सभी घाटों को भगवान, देवी-देवताओं, धार्मिक नदियों और महापुरुषों के नाम दिए गए हैं। राम घाट से लेकर ब्रह्मा घाट तक घाटों के नामों में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन

अपर जिला मुख्य अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि राजकीय गंगा मेला तिगरी में हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार मेला क्षेत्र को 24 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घाटों के नामों में राम घाट, सरस्वती धार, सरयू धार, कृष्ण धार, भागीरथ धार, मंदाकिनी धार, शंकर धार और यमुना धार शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दुर्गा धार, गोमुख धार, संगम धार, लव-कुश धार, हनुमान धार, अलकनंदा धार, महर्षि वाल्मीकि घाट और चंडी घाट के नाम भी शामिल किए गए हैं। भगत सिंह धार, महर्षि वेदव्यास धार, किसान धार और ज्योतिबा फुले धार के नाम से घाट बनाए गए हैं। वहीं, धार्मिक नगरी और भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली से जुड़े मथुरा, वृंदावन और गोकुल के नाम पर भी घाटों का नामकरण किया गया है। अंतिम घाट का नाम ब्रह्मा घाट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed