{"_id":"6ac00d7b8144a71f160f0189","slug":"the-format-of-the-answer-booklet-for-board-exams-will-change-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174502-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियों के साथ उत्तर पुस्तिका का स्वरूप भी बदला गया है। अब दो मुख्य कवर के बजाय एक ही मुख्य कवर होगा। उत्तर पुस्तिका का रंग भी बदलेगा, हालांकि नया रंग गोपनीय रखा गया है। अमरोहा के परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षार्थियों को इसी नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी।
डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि 2026 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं लाल रंग की थीं और दो मुख्य कवर लगाए गए थे। पहले पर रोल नंबर समेत विवरण और दूसरे पर मूल्यांकन के बाद अंक दर्ज किए जाते थे। ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारियों के चलते 2026 में दो कवर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन ऑनलाइन मूल्यांकन लागू नहीं होने पर इसे फिर बदल दिया गया है।
नई उत्तर पुस्तिका ए-4 आकार की होगी और उस पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। स्कैन करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो दिखाई देगा। इससे कॉपी की पहचान सुनिश्चित होगी और बाहर से दूसरी कॉपी लगाए जाने की आशंका पर भी रोक लगेगी। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता और वितरण की व्यवस्था भी नई प्रणाली के अनुसार की जाएगी।