{"_id":"682ce0fa7853dd81980b18a5","slug":"the-forest-department-received-two-cages-and-two-traps-to-catch-leopards-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-140279-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग को मिले दो पिंजरे और दो जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग को मिले दो पिंजरे और दो जाल
Wed, 21 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 21 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को दो अतिरिक्त पिंजरे और दो जाल उपलब्ध कराए गए हैं। अब कार्यालय के पास कुल तीन पिंजरे और तीन जाल हो गए हैं, जबकि पहले केवल एक ही पिंजरा उपलब्ध था, जिसे अक्सर अन्य स्थानों पर भेजना पड़ता था।
पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुओं की आमद देखी गई है। कई मौकों पर तेंदुए ग्रामीणों पर हमला भी कर चुके हैं। लगभग एक महीने पहले गांव देहरा कादर बख्श में तेंदुए ने केसरी सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। वहीं, करीब 20 दिन पहले ग्राम महमदी में एक मादा तेंदुआ और उसका शावक पकड़ा गया था।
वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए अब विभाग के पास पर्याप्त संसाधन हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद