फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The fire broke out in the room due to candle, Kotdar dies after burning

मोमबत्ती से कमरे में लगी आग, कोटेदार की जलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the room due to candle, Kotdar dies after burning
बिजली न आने पर रोशनी करने के लिए जलाई गई मोमबत्ती से कमरे में आग लग गई, आग की चपेट में आकर पैरालाइसिस से ग्रस्त कोटेदार जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के साहूपुर मिलक गांव की है। यहां रहने वाले वीरसिंह राशन डीलर थे। करीब पिछले 13 वर्षों से उनका शरीर पैरालाइसिस ग्रसित था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी थे। उनकी पत्नी और बेटे की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। जबकि बेटी शादीशुदा है। परिजनों के मुताबिक गांव में पिछले दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके चलते वीर सिंह अपनी चारपाई के पास मोमबत्ती जलाकर सोते थे। वह घर में अकेले रहते थे। बुधवार की रात किसी समय मोमबत्ती से अचानक आग लग गई और उनकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनके छोटे भाई के बच्चे चाय लेकर पहुंचे तो कमरे का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। थोड़ी देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होगी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed