फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The father's funeral pyre was burning... a daughter was born.

Amroha News: पिता की जल रही थी चिता...बेटी का जन्म हुआ

Thu, 17 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The father's funeral pyre was burning... a daughter was born.
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा के घाट पर चिता सजी हुई थी, जिस पर गांव रुखालू निवासी सिपाही सचिन कुमार का शव था। आसपास मौजूद परिजनों की आंखें बरस रही थीं। महज 29 साल की उम्र में सचिन के दुनिया छोड़ जाने की पीड़ा हर ग्रामीण की जुबान पर थी। इस हृदय विदारक दृश्य के बीच अचानक खबर मिली की सचिन की पत्नी भानु ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। यह सुनते ही हर कोई चौंक गया। परिजन अवाक रह गए कि घर आई नन्ही परी का स्वागत करें या सबके दुलारे सचिन को हमेशा के लिए विदाई दें। ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


गंगा के तट पर यह दृश्य मंगलवार की शाम करीब 4.15 बजे का था। छोटे भाई पवित्र कुमार ने सचिन को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यही वक्त उस बिटिया के जन्म का है, जिसके स्वागत की तैयारियां सचिन काफी उत्साह से कर रहे थे लेकिन उसके जन्म की खुशी में शामिल नहीं हो सके। दरअसल रामपुर में सिपाही के पद पर तैनात सचिन की सोमवार रात सड़क हादसे में जान चली गई थी। घटना के समय वह चंदौसी के गणेश चौथ मेले से ड्यूटी कर रामपुर लौट रहे थे। मिलक से गुजरते समय बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण सचिन की जान गई थी।
विज्ञापन


सचिन की पत्नी भानु भी सिपाही हैं। उनकी तैनाती भी रामपुर जिले में है। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। घर में पहले बच्चे के जन्म की आहट के बाद से पति-पत्नी उत्साहित थे लेकिन इस बीच अचानक पति के न रहने की सूचना ने भानु को तोड़कर रख दिया। परिजनों ने बताया कि सचिन की जुदाई के बाद से रोते-रोते गर्भवती भानु की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसी बीच प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने भानु को अमरोहा के अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि सचिन के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सभी पुरुष गंगा घाट जा पहुंचे। वहीं प्रकृति के इस अजब-गजब संयोग की जानकारी फोन से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के भाई और लेखपाल बॉबी गौतम ने बताया कि जिस समय सचिन का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। परिवार के लिए यह दिन सचिन की अंतिम विदाई के साथ नवजात बेटी के जीवन की शुरुआत के रूप में हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed