फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmers returned the SDM bereft

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम को किसानों ने बैरंग लौटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The farmers returned the SDM bereft
रजबपुर के कूबी गांव में धरने पर बैठक किसानों से वार्ता करते एसडीएम सदर विजय पांडेय। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहीत कूबी गांव के किसानों की जमीन के मुआवजे का मामला और तूल पकड़ने लगा है। किसानों ने सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग के समर्थन में भूख हड़ताल का एलान किया है। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम सदर विजय शंकर धरना स्थल पर पहुुंचे। उन्होंने किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन किसानों ने उनसे दो टूक कहा, सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। किसानों से मान मनौव्वल किए लेकिन किसान अडिग रहे। आखिरकार एसडीएम बैरंग लौट आए। किसानों ने पांच अक्तूबर से भूख हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते प्रशासनिक तंत्र हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

कूबी गांव के किसानों ने मध्य गंगा नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर आंदोलन शुरू किया है। गांव के किसान दो अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम सदर विजय शंकर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। किसानों ने दो टूक कहा कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिलाएं, वह तत्काल हट जाएंगे। संगठित संघर्ष समिति के अध्यक्ष मायाराम सिंह ने पांच अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया। किसानों की मांग पर अडिग रहने से एसडीएम बैरेंट लौट आए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, हितेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, रूमाल सिंह, सुखवीर सिंह, मुकेश, सर्वेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed