फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmer's family was beaten with sticks

Amroha News: घर में घुसकर किसान के परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The farmer's family was beaten with sticks
रजबपुर। दबंगों ने किसान के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाव में आए परिवार के सदस्यों को भी पीटा। पथराव भी किया गया। मामले में एक पक्ष के चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव में किसान वीर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की रात नौ बजे वीर सिंह और उनके भाई अमरपाल घर में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के देवेंद्र, अमरपाल, गनपत और भूपेंद्र घर में घुस आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। घटना में वीर सिंह की बहन पायल, भाई आकाश, मां संतोष और भाभी सरोज को भी पीटा। बाद में आरोपियों ने घर में पथराव किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में वीर सिंह की तहरीर पर देवेंद्र, अमरपाल, गनपत और भूपेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed