फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmer was beaten to death

सैदनगली में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The farmer was beaten to death
अमरोहा। बेटे और पड़ोसियों में हुए झगड़े का बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग किसान को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। शव उठाने से इंकार कर दिया। इसके लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर भेज दिया है। बुजुर्ग किसान की मौत से परिजनों के कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह वारदात सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव सकतपुर में हुई। मूलरूप से आदमपुर के गांव ततारपुर निवासी करन सिंह पिछले बीस साल से अपनी ससुराल सकतपुर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटी हैं। करन सिंह पेशे से किसान थे। बताया जा रहा है कि छह दिन पहले उनके बेटे संजीव और राकेश का पड़ोस में रहने वाले दीपक से विवाद हो गया था। सोमवार को फैसले के बहाने से दोनों भाइयों को भूरे के घर बुला लिया, लेकिन यहां विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। करन सिंह बेटे और पड़ोसियों के बीच में हुए झगड़े का बचाव करने मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपियों ने बुजुर्ग को भी बुरी तरह पीटा। गला भी दबाया है। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन करन सिंह को लेकर सैदनगली के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों को गुस्सा भड़क गया। बाद में परिजनों ने शव भूरे के घर में घटनास्थल पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सैदनगली और हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करते रहे। परिजनों ने शव को उठाने के साफ इंकार कर दिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे राकेश ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed