फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The farmer is unaware that a fake account was opened in his name and he was made a debtor of Rs 8 lakh.

Amroha News: किसान को पता नहीं, उसका फर्जी खाता खोल बना दिया आठ लाख का कर्जदार

Thu, 09 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The farmer is unaware that a fake account was opened in his name and he was made a debtor of Rs 8 lakh.
अमरोहा। यूनियन बैंक की शाखा से बिना आवेदन व बिना खाते के फर्जी लोन होने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग रजा हुसैन के बेटे ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात के बागड़पुर कला निवासी रजा हुसैन ने अपनी फर्द निकलवाई तो उसमें यूनियन बैंक का केसीसी का आठ लाख रुपये का लोन निकाले जाने का पता चला। रजा हुसैन के मुताबिक इस बैंक में न तो उनका कोई खाता है और न कभी इस बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था। इससे पहले भी इसी बैंक में इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है जिसमें बुजुर्ग किसान का केसीसी बनाकर पांच लाख रुपये का लोन किया गया था।
विज्ञापन


बिना आवेदन व खाते के यूनियन बैंक किसानों को कर्जदार बना रहा है। पहले पृथ्वीपुर निवासी भगवंत सिंह के नाम पर यूनियन बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये का लोन निकाले जाने का मामला सामने आया था। भगवंत सिंह ने फर्द पर उक्त बैंक का लोन चढ़ा देखकर मामले की शिकायत डीएम से की थी जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले में सख्ती दिखाते हुए जांच कमेटी बनाई थी जो जांच भी कर रही है लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, इसी बीच इस तरह का एक और मामला सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव बागड़पुर कला निवासी रजा हुसैन भी बैंक के इस फर्जीवाड़े का शिकार हो गए हैं। रजा हुसैन के पुत्र सलीम अनवर के अनुसार उनके पिता का खाता यूनियन बैंक अमरोहा में नहीं है। इसके बाद भी बैंक ने उनकी जमीन को बंधक बनाकर केसीसी पर आठ लाख रुपये का लोन दे दिया। किसी कार्य के लिए फर्द निकाले जाने पर उन्हें बैंक द्वारा कर्जदार बनाए जाने की बात का पता लगा। सलीम अनवर ने शिकायत में कहा है कि बैंक ने उनके पिता के नाम से मिलते जुलते किसी व्यक्ति से मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

;--;;--;



किसी गिरोह की सक्रियता से भी नहीं किया जा सकता इन्कार

पिछले 15 दिनों में यूनियन बैंक में इस तरह का दूसरा मामला सामने आ चुका है। इसमें किसी गिरोह की सक्रियता से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। नियमानुसार बैंक कर्मचारियों को लोन की स्वीकृति से पहले स्थलीय सत्यापन करना भी जरूरी होता है लेकिन इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियाें की लापरवाही भी सामने आ रही है। लोन की स्वीकृति के लिए गिरोह में शामिल लोग बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर लोगों को शिकार बना रहे हैं।


;--;-



यह गंभीर मामला है। पहले भी इस तरह की शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed