फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The family of the salesman who lost his life in a road accident created a ruckus in Gajraula police station

Amroha News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेल्समैन के परिजनों का गजरौला थाने में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The family of the salesman who lost his life in a road accident created a ruckus in Gajraula police station
गजरौला। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेल्समैन आकाश वर्मा के मामले में नया मोड़ आ गया। परिजनों ने थाने पहुंच कर हंगामा करते हुए कहा कि आकाश को खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी थी, लेकिन पुलिस उसे बचा रही है। मायापुरी मोहल्ला निवासी आकाश वर्मा की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके परिजन शनिवार को थाने में आए। यहां उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस से कहा कि बीते मंगलवार देर शाम खाद गुर्जर मार्ग पर हादसे में शहवाजपुर माफी के निकट आकाश की बाइक को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस पर खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस उसे बचाने के लिए अज्ञात वाहन के चालक को जिम्मेदार बता रही है। पुलिस से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उनको सही जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed