फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The exercise to integrate council schools has begun

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के एकीकरण की कवायद शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The exercise to integrate council schools has begun
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने को हर जतन किए जाते हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत तमाम जागरूकता रैली और जनसंपर्क अभियान से स्कूलों में बच्चों की संख्या को बढ़ाए जाने की कोशिश भी जाती है, लेकिन इसके बाद भी स्कूलों में बच्चों के नामांकन को गति नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

जनपद में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों के नामांकन की संख्या 50 से भी कम है। ऐसे स्कूलों को अब पास के स्कूलों के साथ एकीकरण करने की कवायद शासन स्तर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले से भी ऐसे स्कूलों का आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल सभी बीईओ से ऐसे स्कूलों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के अधीन जिले में 1266 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें 786 प्राथमिक, 185 उच्च प्राथमिक और 295 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन परिषदीय स्कूलों में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या बेहद कम है। साथ ही शिक्षक-छात्र का मानक अनुपात भी ठीक नहीं है। कहीं कम छात्र संख्या पर अधिक शिक्षकों की तैनाती है, तो कहीं अधिक छात्र संख्या होने के बाद भी कम शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के स्कूलों के साथ पेयरिंग (एकीकरण) करने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में सभी बीईओ से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां छात्र संख्या 50 से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दूरी ओर नदी का भी रखना होगा ध्यान
स्कूलों की पेयरिंग करते हुए बच्चों की सुरक्षा भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें ऐसे स्कूलों की पेयरिंग नहीं हो सकेगी, जिनके बीच की दूरी अधिक हो या कोई नदी बीच में न आ रही हो।
---

पहले भी जुटाया था डाटा
विभाग की ओर से कम छात्र संख्या ऐसे स्कूलों का डाटा पहले भी जुटाया गया था, लेकिन इसके बाद नामांकन अभियान शुरू होने के बाद कई स्कूलों की छात्र संख्या में बदलाव हुआ है। जहां 40 से 50 के बीच में छात्र संख्या थी, वहां नामांकन होने के कारण छात्र संख्या बढ़ गई। जिसके चलते ऐसे स्कूलों को शामिल नहीं किया जाएगा।

---

शासन के निर्देश पर कम छात्रा संख्या वाले स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इसको शासन में भेजा जाएगा। इसके बाद भी निर्देश मिलेंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed