फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The exercise of delimitation of 572 gram panchayats of the district has started

Amroha News: जिले की 572 ग्राम पंचायतों के परिसीमन की कवायद शुरू

Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The exercise of delimitation of 572 gram panchayats of the district has started
अमरोहा। प्रदेश स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू होने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इस बार अमरोहा जिले की 25 ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। क्योंकि यह ग्राम पंचायतें नगरीय निकायों में शामिल हो गई हैं। तीन साल पहले सीमा विस्तार के दौरान अमरोहा नगर पालिका में 21 और सैदनगली नगर पंचायत में 4 ग्राम पंचायतें शामिल हुई थीं। इसके बाद जिले में सिर्फ 572 ग्राम पंचायत रह गई हैं। इन्हीं में आने वाला पंचायत चुनाव होगा। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार परिसीमन ग्राम पंचायत के अलावा ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी सदस्य पद और मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो अमरोहा जिले में 6 ब्लॉकों में 597 ग्राम पंचायत थीं। जिसमें हर साल 683 बीडीसी सदस्य और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होते हैं। इन सभी ग्राम पंचायत में 1038690 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 542645 और महिला मतदाताओं की संख्या 496045 है। बीता पंचायत चुनाव सभी ग्राम पंचायत में हुआ था। इसके बाद साल 2021 में अमरोहा नगर पालिका के सीमा विस्तार पर मुहर लग गई थी। इस नगर पालिका में आस-पास की 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल किए गए। इसी दौरान सैदनगली नगर पंचायत का नई तरीके से गठन हुआ। इस नगर पंचायत में भी 4 ग्राम पंचायतों के सात गांव शामिल किए गए हैं। पंचायती राज विभाग से 25 ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगी हैं। बीते नगरीय निकाय के चुनाव में यहां के मतदाताओं ने अपना पालिका अध्यक्ष और वार्ड सदस्य चुनने के लिए मतदान किया था। लेकिन, अब अगले साल अप्रैल-मई 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारियां प्रदेश स्तर से शुरू कर दी गई हैं। शासन ने जिले के ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन के प्रस्ताव 5 जून तक मांगे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। यह चेक किया जा रहा है जिस ग्राम पंचायत का एक राजस्व ग्राम नगरीय निकाय में शामिल हो गया है और उस ग्राम पंचायत में सिर्फ एक ही राजस्व ग्राम बचा है। ऐसे गांवों को किस ग्राम पंचायत में जोड़ना है अधिकारी इसकी गुणा भाग में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका में शामिल 21 ग्राम पंचायतों के गांव
नगर पालिका में शामिल हुए गांव खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजाबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कला, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊसराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनगली नगर पंचायत में शामिल 4 ग्राम पंचायतों के गांव

सैदनगली, मेहंदीपुर, इंकौदा, चांदपुर, ककरौआ, शब्दलपुर की मढैया और शब्दलपुर शर्की शामिल हैं।
बदलेगा जिला पंचायत वार्डों का परिसीमन
चार विधानसभा क्षेत्र वाले अमरोहा जिले में एक जिला पंचायत है। जबकि पूरा जिला 27 जिला पंचायत वार्ड में बंटा हुआ है। जिला पंचायत वार्ड के कुछ गांव नगर निकायों में भी शामिल हो गए हैं। इस बार पंचायत चुनाव से पहले जिला पंचायत वार्डाें का परिसीमन में बदलाव हो सकता है। कई गांव या ग्राम पंचायतें परिसीमन के बाद नए जिला पंचायत वार्ड में शामिल हो सकती हैं।

मतदाताओं की संख्या में भी होगा बदलाव
जिले की 25 ग्राम पंचायतों के साथ लाखों मतदाता नगर पालिका व नगर पंचायत में शामिल हो गए हैं। ऐसे में नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है तो वहीं पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या कम होना स्वाभाविक है।


मतदाताओं की एक हजार से अधिक संख्या होने पर कई गांव बन सकते हैं ग्राम पंचायत
चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत की संख्या में बड़ा बदलाव हो सकता है। कई ऐसे गांव है जिनमें मतदाताओं की संख्या एक हजार या उससे अधिक है। ऐसे में एक हजार मतदाता वाले गांव खुद ही ग्राम पंचायत बन जाएंगे। जबकि इन गांव से काटने वाले गांव दूसरी ग्राम पंचायतों में जोड़े जाएंगे। फिलहाल जिले में ग्राम पंचायत की संख्या 572 है और यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed