{"_id":"6243488294703421f7705e90","slug":"the-executive-engineer-uprooted-the-road-due-to-non-construction-as-per-the-standard-jpnagar-news-mbd423034485","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप सामग्री ना मिलने पर अधिशासी अभियंता ने सड़क उखड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप सामग्री ना मिलने पर अधिशासी अभियंता ने सड़क उखड़वाई
विज्ञापन
ढबारसी उझारी मार्ग पर बुलडोजर से उखाड़ी गई सड़क।
- फोटो : HASANPUR
उझारी-ढबारसी के बीच दस किमी मार्ग पर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। लोगों की शिकायत पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर सड़क को बुलडोजर से उखड़वा दिया। इसके साथ ही कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री लगाए जाने का निर्देश दिया।
उझारी-ढबारसी के बीच करीब दस किमी मार्ग पर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य के लिए सरकार की ओर से 12 करोड़ 79 लाख 79 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि उक्त मार्ग के चौड़ीकरण में ठेकेदार ने पत्थर डलवाने के स्थान पर सफेद बालू रेत में पत्थर मिलवाकर डलवा दिया। उक्त सामग्री निर्धारित गहराई तक नहीं डलवाई गई थी। ठेकेदार द्वारा ढबारसी की दिशा से कार्य शुरू करा दिया गया था। इसकी शिकायत लोगों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी से की थी। विधायक ने विभागीय अधिकारियों से जांच के लिए कहा था। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने मौके पर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। उन्होंने बुलडोजर से करीब दो किलो मीटर लंबी एक साइड की सड़क को उखड़वा दिया। ठेकेदार को चेतावनी दी कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मानक के अनुरूप सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि कार्य ठीक नहीं हुआ तो भुगतान भी रोका सकता है।
मानक के अनुरूप सड़क नहीं बनाए जाने पर सड़क को उखड़वाया गया है। ठेकेदार को अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - केवी सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अमरोहा