फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The EO said that the president's husband exerts immoral pressure, hence he has been barred from entering the office.

Amroha News: नौगांवा सादात नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के पति नदीम अब्बास जैदी के प्रवेश वर्जित, पोस्टर लगाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The EO said that the president's husband exerts immoral pressure, hence he has been barred from entering the office.
- ईओ बोले, अध्यक्ष के पति बनाते हैं अनैतिक दबाव, इसलिए कार्यालय में आने से लगाई गई रोक
विज्ञापन

नौगांवा सादात (अमरोहा)। नगर पंचायत नौगांवा सादात की अध्यक्ष सुवीना जैदी के पति व पूर्व अध्यक्ष नदीम अब्बास जैदी के कार्यालय में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। नदीम अब्बास जैदी खुद स्वच्छता प्रेरक भी हैं। इस संबंध में वकायदा नगर पंचायत में पोस्टर लगाए गए हैं। बुधवार को पोस्टर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। यह पोस्टर किसी और ने नहीं बल्कि ईओ ने लगवाएं हैं। नदीम अब्बास जैदी ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।

नौगांवा सादात नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं। बीते नगर निकाय चुनाव में रालोद प्रत्याशी सुवीना जैदी अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी आसमा परवीन को हराकर अध्यक्ष बनी थीं। जबकि सुवीना जैदी के पति नदीम अब्बास जैदी साल 2012 से 2017 तक अध्यक्ष रहे थे। कभी भी सुर्खियों में नहीं रहने वाली नगर निकाय नौगांवा सादात का नजारा बुधवार को कुछ अलग ही देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जैसे ही कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो यहां जगह-जगह चस्पा पोस्टरों को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। पोस्ट पर लिखा हुआ था कि नगर पंचायत कार्यालय में श्री नदीम अब्बास जैदी का प्रवेश वर्जित है। यह पोस्ट किसी और ने नहीं बल्कि नगर पंचायत के प्रभारी ईओ सलिल भारद्वाज ने लगवाए हैं। सैदनगली नगर पंचायत के ईओ सलिल भारद्वाज पर नगर पंचायत नौगांवा सादात का अतिरिक्त चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि साल 2012 में प्रतिनिधि हस्तक्षेप पर रोक के लिए आदेश हुआ था। जिसमें साफ लिखा गया था कि कोई भी जनप्रतिनिधि अपना हस्तक्षेप कार्यालयों में नहीं करेगा। लेकिन नदीम अब्बास जैदी का हस्तक्षेप लगातार बढ़ता जा रहा था। कर्मचारियों को धमकाना और अनैतिक तरीकों से ऐसे काम करना जिनके टेंडर नहीं हुए हैं। बाद में टेंडर होने की बात कहकर काम कराना चाहते थे। जो वर्तमान में अध्यक्ष सुवीना जैदी हैं वह हमारा फोन तक नहीं उठाती हैं। स्थिति यह है कि हर काम के लिए नदीम अब्बास जैदी से बात करनी पड़ती हैं और यह अनैतिक दबाव बनाते हैं।

इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाई है। उधर, नदीम अब्बास जैदी ने बताया कि वह नगर पंचायत में स्वच्छता प्रेरक हैं और उनकी पत्नी अध्यक्ष हैं। पोस्टर लगाने के मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। वह टीम गठित करके इस मामले में कार्रवाई करें। कार्यालय में प्रवेश हम किसी आम आदमी का भी बंद नहीं कर सकते। एक वीडियो है, जिसमें पोस्टर लगाने वाले लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है और दिख भी रहे हैं। पोस्टर लगाने का उद्देश्य ब्लैकमेलिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed