फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The enthusiasm of the youth for admission in ITI is low

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश के लिए युवाओं का उत्साह कम

Wed, 06 Aug 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the youth for admission in ITI is low
अमरोहा। आईटीआई में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है लेकिन पांचों आईटीआई में प्रवेश की गति काफी धीमी रही है। दूसरे चरण तक केवल 38 फीसदी प्रवेश ही हो सके थे। वहीं तीसरे चरण में मंगलवार तक कुल 82 प्रवेश ही हुए हैं। हालांकि, तीसरे के प्रवेश के लिए मंगलवार को आखिरी दिन था। लेकिन व्यवसायिक शिक्षा विभाग की और से प्रवेश के लिए सात अगस्त तक का समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जाते है जहां स्वरोजगार व अन्य कंपनियों में रोजगार के लिए युवा तकनीकी शिक्षा हासिल करते हैं। इन संस्थानों में वेल्डर, फिटर, इलैक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स, स्टेनोग्राफर, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ट्रेक्टर मैकेनिक, ड्राफ्टमैन समेत कई अन्य ट्रेड्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश सीटें खाली रह गई थी।
विज्ञापन

दो चरणों की प्रक्रिया के बाद पांचों संस्थानों में केवल 38 फीसदी सीटें ही भरी जा सकी थी। अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में भी पांचों संस्थानों में कुल 82 सीटों पर ही प्रवेश लिया जा सका है। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि कम प्रवेश को देखते हुए अब तीसरे चरण के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सात अगस्त तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed