फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The drug department team collected samples of two cough syrups.

Amroha News: औषधि विभाग की टीम ने दो कफ सीरप के सैंपल लिए

Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The drug department team collected samples of two cough syrups.
अमरोहा। मध्य प्रदेश व राजस्थान में कफ सीरप कोल्ड्रिफ के इस्तेमाल से हुई मौतों के बाद जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। यहां इस कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगाते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही औषधि विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा छापामार अभियान चलाते हुए नमूने भी लिए जा रहे हैं। डीआई ने अभियान चलाते हुए हसनपुर क्षेत्र से दूसरी कंपनियों के दो कफ सीरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रूचि बंसल ने बताया कि जिले में कोल्ड्रिफ सीरप की बिक्री व इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, जिले में पहले भी इस सीरप की बिक्री नहीं हो रही थी लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर इस पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सचेत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी इसकी बिक्री व इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले भर में छापामार अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार को हसनपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर अलग-अलग कंपनियों के कफ सीरप के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। कहा कि आगे भी छापामार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed