फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The driver accused in the gang rape of the woman, the police will attach the girl's house

महिला से गैंगरेप में आरोपी चालक, युवती के घर की कुर्की करेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The driver accused in the gang rape of the woman, the police will attach the girl's house
गजरौला(अमरोहा)। महिला को बहाने से ले जाकर उससे कार में गैंगरेप करने, शोर मचाने पर हत्या कर शव को फेंकने की धमकी देने के मामले में कोर्ट ने आरोपी कार चालक और सहयोगी युवती की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी। अब पुलिस दोनों आरोपियों के घर की कुर्की करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

जिला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र निवासी निवासी एक महिला ने अक्तूबर 2021 में थाना गजरौला में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने तहरीर में बताया था कि कुछ लोगों ने उसे बहाने से गजरौला में बुलाकर हथियारों के बल पर कार में गैंगरेप किया। विरोध में शोर किया तो उसे पीटा और हत्या कर शव को फेंकने की धमकी दी। पति और बच्चों की भी हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इस मामले में हसनपुर के नया विरान गांव निवासी मुस्तफा, गजरौला थानाक्षेत्र के शहबाजपुर डोर निवासी कांति प्रसाद और गजरौला थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती को नामजद कराया था। बाद में कार के अज्ञात चालक की पहचान बछरायूं निवासी नदीम के रूप में हुई थी । मुस्तफा व कांति प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन नदीम और युवती पुलिस के हाथ नहीं लगे। सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने को नदीम व आरोपी युवती ने आत्मसमर्पण करने और अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। इसे अदालत ने नामंजूर कर दिया। महिला से गैंगरेप के मामले में फंसा नदीम व युवती फरार चल रहे हैं। कई बार दबिश देने के बावजूद पुलिस के हाथ नहीं लगे। अब उनके घर की कुर्की की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेने के बाद गांव में उद्घोषणा भी करा दी है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed