फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The doors of Gangotri temple will open on Akshaya Tritiya: Harish Semwal

अक्षय तृतीय पर खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट : हरीश सेमवाल

Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The doors of Gangotri temple will open on Akshaya Tritiya: Harish Semwal
हसनपुर (अमरोहा)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल का हसनपुर में श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल के आवास पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। कहा कि इस दौरान मां गंगा की रथ यात्रा निकाली भी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा मैया में किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं। गंगा मैया को स्वच्छ बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस दौरान श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जिस दिन गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे, उस दिन हसनपुर के शिवाला मंदिर में मां गंगा की पूजा अर्चना की जाएगी और ब्रजघाट में जाकर मां गंगा की 101 दीपाें से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गंगा मां को निर्मल बनाए रखने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संदीप गुप्ता, हर्षित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed