फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district got the gift of its first private industrial park.

Amroha News: जिले को मिली पहले निजी औद्योगिक पार्क की सौगात

Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The district got the gift of its first private industrial park.
अमरोहा। जिले को पहले निजी औद्योगिक पार्क की सौगात मिली है। औद्योगिक पार्क से जहां जिले में निवेश बढ़ेगा, वहीं लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। औद्योगिक पार्क गजरौला के पास बस्तौरी माफी व मीरपुर में बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की मंजूरी भी मिल गई है। पार्क लगाने का जिम्मा मैसर्स चड्ढा स्पिनटैक्स लिमिटेड को मिला है। जिसको बसाने के लिए फिलहाल तीन करोड़ 75 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग उपायुक्त विकास यादव को प्रशस्ति पत्र व कंपनी के प्रतिनिधि को पहली किस्त का चेक सौंपा है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्लेज योजना के तहत जिले में पहला निजी औद्योगिक पार्क बसाया जाएगा। जिला स्तरीय समिति के साथ-साथ आयुक्त एवं निदेशक उद्योग की संस्तुति के आधार पर मैसर्स चड्ढा स्पिनटैक्स लिमिटेड गजरौला के पास बस्तौरी माफी व मीरपुर में 15 एकड़ जमीन में औद्योगिक पार्क को तैयार कर उद्यमियों को बेच सकेंगे। औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सरकार विकासकर्ता कंपनी को देगी। कुल साढ़े सात करोड़ रुपये औद्योगिक पार्क की बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किए जाएंगे। जिसमें सड़कें, बिजली, पानी समेत जरूरी मूलभूत सुविधाएं देनी होंगी।
विज्ञापन



औद्योगिक पार्क में बनेंगे 53 भूखंड
औद्योगिक पार्क में 500 से एक हजार मीटर तक के 53 भूखंड तैयार किए जाएंगे। जोकि विकासकर्ता कंपनी मैसर्स चड्ढा स्पिनटैक्स लिमिटेड निवेश की इच्छुक कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए बेच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में बढ़ेगा निवेश, मिलेंगे रोजगार के अवसर
जिले ही आस पास के क्षेत्र में गजरौला की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में होती है। औद्योगिक पार्क गजरौला से अमरोहा की नेशनल हाईवे के किनारे बसाया जाएगा। जिसके बनने से जिले में उद्योग बढ़ेंगे तो निवेश भी बढ़ेगा। लोगों को रोजगार के भी भरपूर अवसर मिलेंगे।



गजरौला के पास जिले का पहला निजी औद्योगिक पार्क लगाने की मंजूरी शासन से मिल चुकी है। औद्योगिक पार्क बनने से जिले में निवेश तो बढ़ेगा ही, लोगों को रोजगार के लिए भी दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा। पार्क के विकास के लिए 3.75 करोड़ की पहली किश्त भी दे दी गई है। विकास यादव, उपायुक्त उद्योग
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed