फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The dilapidated one connecting Rahrai to Adampur

रहरई से आदमपुर को जोड़ने वाला जर्जर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated one connecting Rahrai to Adampur
रहरा-मार्ग से रहरई होकर आदमपुर को जोड़ने वाले तीन किमी मार्ग की हालत बदहाल है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिम्मेदार मुख्यमंत्री के आदेश को हवा में उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

रहरई से होकर आदमपुर को जाने वाला तीन किमी मार्ग पिछले 7 वर्षों से मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। रोजाना हजारों की तादाद में यहां वाहनों का आवागमन रहता है। रहरई में सेंट एंथोनी इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ कस्तूरबा विद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय मौजूद है। रहरई से आदमपुर होते हुए संभल, बहजोई, चंदौसी, मुरादाबाद को जाने के लिए लोग शॉर्टकट होने के कारण यातायात के लिए इस मार्ग पर सफर करते हैं। तीन किमी की दूरी का सफर तय करने के लिए लोगों को बीस से तीस मिनट का समय लगाना पड़ता है। वाहन तो क्या, यहां पैदल भी चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने के समान हो गया है। रास्ते पर स्थित मार्ग में गांव चकफेरी, माझरा आशफपुरा एवं रहरा, श्यामगड़ी, सिमथला समेत कई गांवों के ग्रामीण गुजरते हैं। लोगों ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अभी कई मार्गों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही रहरई से आदमपुर को जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
-विजय कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed