फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The department does not have poles, so the connection of 24 farmers is suspended

Amroha News: विभाग के पास खंभे नहीं, 24 किसानों का कनेक्शन लटका

Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The department does not have poles, so the connection of 24 farmers is suspended
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जोया स्थित भंडार गृह में पिछले 15 दिन से खंभे नहीं हैं। इसके चलते करीब 24 किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। किसान अधिकारी के पास कनेक्शन लेने पहुंचे रहे है तो उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। उधर, खंभों की कमी होने से बिजनेस प्लान का काम बंद भी हो गया है, जिसे शुरू करने के लिए कम से कम 800 खंभे चाहिए।
जिले में बिजली विभाग के गजरौला, हसनपुर, अमरोहा प्रथम और अमरोहा द्वितीय नाम से चार वितरण खंड हैं। विभाग का भंडार गृह कस्बा जोया के पास है। जिलेभर के चारों वितरण खंड में किसान का निजी नलकूप का कनेक्शन हो जाने पर उसे खंभे जोया भंडार गृह से ही मुहैया कराए जाते हैं। इसके अलावा सरकारी नलकूपों की लाइन और बिजनेस प्लान का भी जिले में जो काम चल रहा है, उसके लिए भी भंडार गृह से खंभे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, करीब 15 दिनों से भंडार गृह में बिजली के खंभे नहीं हैं, जबकि इस समय जिलेभर 24 से अधिक किसानों ने निजी नलकूप के लिए कनेक्शन कराया है। इसके बाद वह सामान लेने गए तो उनसे कहा गया है कि अभी खंभे नहीं है। कुछ दिन बाद में आना। उधर, किसान के ट्यूबवेल पर बिजली न आने के कारण वे अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। कृषि विज्ञान केंद्र का फाजलपुर बिजलीघर से नलकूप का कनेक्शन हो गया। इसके प्रभारी एके मिश्र को भी यही कह दिया गया कि खंभे नहीं होने के कारण उनकी लाइन नहीं खींची जा सकती। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडार गृह में हर समय होने चाहिए ढाई हजार खंभे

विभाग के भंडार गृह में बिजनौर, मथुरा, बरेली, मेरठ, काशीपुर से खंभे मंगाए जाते हैं। भंडार गृह में हर समय ढाई हजार खंभे रखे जाते हैं। मगर इस बार टेंडर प्रक्रिया अटक जाने के कारण खंभे नहीं आए और जो थे, वह उठ गए। इस कारण भंडार गृह खाली हो गया है। इसके प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 दिन से खंभे नहीं आए हैं। जल्द खंभे आ जाने की संभावना है। इसके बाद नलकूप स्वामी किसानों को मुहैया करा दिए जाएंगे।
बिजनेस प्लान के लिए चाहिए करीब 800 खंभे

इस समय बिजनेस प्लान के तहत जिलेभर में बिजली विभाग की ओर से काम कराया जा रहा है। पुराने और जर्जर तारों को बदल कर नए तार डाले जा रहे हैं। गल चुके और हादसे को दावत दे रहे खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाकर लाइन खींची जा रही है। जिसके लिए जिले भर में इस समय करीब 800 खंभों की जरूरत है। खंभे नहीं होने के कारण बिजनेस प्लान का काम भी रुक गया है।

- जोया स्थित भंडार गृह में खंभे नहीं है। उनको यह जानकारी मिली है। वह भंडार प्रभारी से जानकारी कर रहे हैं कि किस कारण खंभे नहीं मंगाए गए। भंडार गृह से खंभे किस कारण खत्म हो गए। - राजेश कुमार, मुख्य अभियंता बिजली विभाग जोन गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed