{"_id":"61fae5932c00ba715d03a603","slug":"the-dead-body-of-the-mason-was-found-hanging-from-the-tree-on-the-canal-dhanaura-news-mbd4177868188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज मिस्त्री का शव नहर किनारे पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज मिस्त्री का शव नहर किनारे पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर घर से खेत पर जाने के लिए कह कर निकले राज मिस्त्री का शव खेत से सटे आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। राज मिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर बदहवास हो गए। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बेरखेड़ा निवासी 35 वर्षीय एक युवक राजमिस्त्री का काम करता है। वह बुधवार की दोपहर घर से खेत पर जाने के लिए कह कर गया था। काफी देर तक वह खेत पर नहीं पहुंचा। दोपहर लगभग तीन बजे गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए बाग में पहुंची। वहां पेड़ पर किसी का शव लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई।
महिलाओं ने युवक को पहचान लिया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसका शव देखकर बदहवास हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पुलिस के आने तक नीचे नहीं उतारा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।