{"_id":"60a166628ebc3e8a5d3c9406","slug":"the-dead-body-of-a-man-immersed-in-the-ganges-on-the-island-gajraula-news-mbd389217858","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला के गांव लठीरा में गंगा में डूबे युवक का टापू पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला के गांव लठीरा में गंगा में डूबे युवक का टापू पर मिला शव
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। चार दिन पूर्व दोस्तों के साथ गजरौला थाना क्षेत्र में गंगा पार स्थित गांव लठीरा में स्नान करते समय पानी में समाए युवक का शव पांचवें दिन गंगा में टापू पर फंसा हुआ मिल गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में गंगा की खाक छान रही हापुड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटे का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी गौरव (19) पुत्र स्व. चमन 12 मई को मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दो साथियों के साथ जनपद गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा के कच्चे स्नान घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। बताते हैं कि स्नान करने के दौरान अचानक वह डूबने लगा। उसे बचाने का दोस्तों ने भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घबराए हुए दोनों युवक गौरव की बाइक को जंगल में छोड़कर अपने-अपने घर लौट आए और किसी को जानकारी नहीं दी। गौरव की मां संगीता ने गढ़ कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार की देर शाम इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में गंगा पार स्थित गांव लठीरा में 12 मई को स्नान करते हुए डूबे गढ़ निवासी गौरव का शव लठीरा में कच्चे घाट से ब्रजघाट की दिशा में लगभग पांच किलोमीटर दूर टापू पर फंसा हुआ था। पेट में पानी चले जाने के कारण शव फूल चुका था और दुर्गंध भी आ रही थी। परिजनों ने शव देखा तो रो-रोकर बेहाल हो गए। हापुड़ पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।