फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The day Salim Khan became MLA.. I will get the uniform removed...

जिस दिन सलीम खान एमएलए बना.. वर्दी उतरवा दूंगा...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The day Salim Khan became MLA.. I will get the uniform removed...
अमरोहा। जिस दिन सलीम खान एमएलए बन गया, सरकार भाजपा की हो या किसी और की, वर्दी उतरवा दूंगा... यह अलफाज अमरोहा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान के हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो सहसपुर अलीनगर गांव में पुलिस से झड़प के बाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के अमरोहा विधानसभा सीट से प्रत्याशी सलीम खान का 22 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलीम खान लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस को धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि जिस दिन वो एमएलए बन गए, सरकार भाजपा की हो या किसी और की वर्दी उतरवा दूंगा...। उन्होंने कहा कि जो लोग तुम पर जुल्म कर रहे हैं, मुखबिरी कर रहे हैं। वह अपनी डायरी में लिख कर रख लें। क्योंकि नेता ने सिर्फ मुखबिरी सिखाई है यहां पर। यह वीडियो विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर अली नगर गांव में मंगलवार की रात की बताई जा रही है। चर्चा यह भी है की इस वीडियो के सामने आने से पहले सलीम खान और पुलिस की काफी झड़प हुई थी। जिस मामले में पुलिस ने सलीम खान और उनके 16 समर्थकों को नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता और करोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया की वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed