फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The data of evaluation of answer sheets will have to be fed online on the portal

पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करना होगा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का डाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The data of evaluation of answer sheets will have to be fed online on the portal
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। 23 अप्रैल से जनपद के चार केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इस बार परीक्षकों को रोजाना उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करना होगा। इसके अलावा जनपद में हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए गैर जनपदों को भेजी जाएंगी। साथ ही मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को कोविड गाइड लाइन की पालन करना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म हो गई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। जिले में अमरोहा शहर में राजकीय इंटर कालेज, जेएस हिंदू इंटर कालेज, एकेके इंटर कॉलेज और आईएम इंटर कॉलेज में 23 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिस तरह से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगी थी, उसी तरह से मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। परीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड को भेजा जा चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि इस बार पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का डाटा फीड किया जाएगा। शासन स्तर से परीक्षकों की ड्यूटी लगाने की कबायत चल रही है। जनपद के शिक्षकों का विषयवार डाटा पहले ही भेजा जा चुका है। परीक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद 23 अप्रैल से चारों केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। साथ ही परीक्षकों को केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed