फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The court ordered to file a report against the accused of rape

Amroha News: अदालत ने दिए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The court ordered to file a report against the accused of rape
अमरोहा। युवती के साथ कार में दुष्कर्म व बंधक बनाने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश अदालत ने थानाध्यक्ष नौगांवा सादात को दिए है।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बड़ी बेटी की शादी संभल जनपद के थाना असमौली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। छोटी बेटी मार्च माह में बड़ी बहन के घर रहने गई थी। वहां पर गांव के ही युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों की रोजाना मोबाइल पर बात होने लगी। उसके बाद युवती अपने घर लौट आई।

आरोप है कि छह अप्रैल को प्रेमी अपने दोस्त को साथ लेकर उसके गांव पहुंचा। रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने कार में बैठा कर शांत स्थान पर ले गया। रास्ते में प्रेमी ने कार में दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद दो दिन तक उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दो दिन बाद गांव के बाहर कार से उतार कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, पीड़िता ने अपने अधिवक्ता परम सिंह के माध्यम से अदालत की शरण ली। अदालत ने इस मामले में प्रेमी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश थानाध्यक्ष नौगांवा सादात को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed