फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The council school received 257 teachers, maximum 100 in Gangeshwari

परिषदीय स्कूल को 257 शिक्षक मिले, गंगेश्वरी में सर्वाधिक 100

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The council school received 257 teachers, maximum 100 in Gangeshwari
परिषदीय स्कूल को 257 शिक्षक मिलें, गंगेश्वरी में सर्वाधिक 100
विज्ञापन

अधिकांश शिक्षकों ने स्कूलों में ज्वाइनिंग की, पठन पाठन सुधरेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों को कुल 257 शिक्षक और मिल गए हैं अधिकांश शिक्षकों ने शनिवार को स्कूल में ज्वाइनिंग कर ली है। सर्वाधिक शिक्षक गंगेश्वरी ब्लॉक के स्कूलों को मिला है। यहां के स्कूलों में 100 से अधिक शिक्षक भेजे गए हैं। अब देहात के स्कूलों में पठन पाठन की गुणवत्ता सुधरेगी।
जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 304 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई थी। हालांकि 257 शिक्षकों ने सहमति जताई। शनिवार को दूसरे दिन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया हुई। दूसरे दिन 117 शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुआ जिसमें 34 महिला शिक्षक रही। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षकों को स्कूलों का ऑनलाइन आवंटन हुआ। प्रोजेक्टर के जरिए स्क्रीन पर शिक्षकों को स्कूलों की सूची मिली। इसके बाद शिक्षकों ने विकल्प को क्लिक किया। इसके बाद स्कूल आवंटन की कॉपी तीन प्रतियों में मिली। एक कॉपी शिक्षक को, दूसरी कॉपी खंड शिक्षा अधिकारी और तीसरी प्रति बीएसए कार्यालय में जमा होगी। शाम लगभग चार बजे तक स्कूल आवंटन प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 140 शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुआ।
विज्ञापन

.............................
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत कई अन्य दूरस्थ स्कूल में
अमरोहा। स्कूल आवंटन ऑनलाइन प्रक्रिया होने से जुगाड़ काम नहीं आया। स्कूल आवंटन के दौरान तीन ऐसे शिक्षक थे, जिनके स्कूल आवंटन पर अन्य लोगों की निगाहें टिकी थी जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे तरुण नागर, बीएसए के चालक का भाई और पटल सहायक का रिश्तेदार शामिल रहे, ऑनलाइन प्रक्रिया होने से दूरस्थ इलाके में स्कूल मिला। यह सभी लोग दूरस्थ इलाके के स्कूल में भेजे गए। यह अलग बात है कि यह लोग घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे लेकिन अब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्कूल स्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
स्कूल का आवंटन ऑनलाइन हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र, पटल सहायक और विभाग के वाहन के चालक के रिश्तेदार दूरस्थ इलाके के स्कूल में भेजे गए हैं। शिक्षक समय से स्कूल जाएं। पठन पाठन को बेहतर बनाएं। चंद्रशेेखर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed