{"_id":"6a2f075bb0aa95b26103f276","slug":"the-construction-of-the-ganga-bridge-connecting-bulandshahr-to-virampur-is-in-its-final-stages-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165961-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुलंदशहर से विरामपुर को जोड़ने वाले गंगापुल का निर्माण अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुलंदशहर से विरामपुर को जोड़ने वाले गंगापुल का निर्माण अंतिम चरण में
Mon, 15 Jun 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव क्षेत्र और अमरोहा के विरामपुर गांव को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गंगापुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
वर्तमान में ग्रामीणों को बुलंदशहर, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन पुल के चालू होने के बाद आवागमन आसान और तेज हो जाएगा। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ क्षेत्रीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी नया बल मिलेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा गंगा नदी पर बुलंदशहर के मडैया माली ऊंचागांव और अमरोहा तहसील हसनपुर के गांव विरामपुर के बीच 1062.65 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। दिसंबर 2021 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 8318.90 लाख की लागत निर्धारित की गई है।