फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Consolidation Department measured the area around Ramlila Ground

Amroha News: चकबंदी विभाग ने की रामलीला मैदान के आसपास के एरिया की पैमाइश

Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Consolidation Department measured the area around Ramlila Ground
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रामलीला मैदान के आसपास के एरिया की मंगलवार को चकबंदी विभाग ने पैमाइश की। डीएम ने पैमाइश का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष तरीके से पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान की चहारदीवारी के लिए प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग ने 2.94 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है, जिससे रामलीला मैदान की चहारदीवारी के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी होना है। नगर पालिका परिषद का कहना है कि रामलीला मैदान की गाटा संख्या 132 है। उसका स्वामित्व नगर पालिका के पास है। पालिका के कुछ सदस्यों ने चहारदीवारी को औचित्यहीन बताते हुए डीएम से शिकायत की थी। वही तालाब का भी विवाद चल रहा है। रामलीला मैदान की कई बार पैमाइश हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएम ने रामलीला मैदान की पैमाइश के लिए चकबंदी विभाग को निर्देशित किया। मंगलवार को उपसंचालक चकबंदी सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में चकबंदी विभाग की टीम ने पैमाइश शुरू की। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने स्वयं मौके पर जाकर पैमाइश का निरीक्षण किया। उन्होंने चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश पूरी ईमानदारी से होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम ब्रजेश त्रिपाठी, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार मूसाराम, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed