फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of two madrasa students injured in the accident is critical

Amroha News: हादसे में घायल मदरसा के दो छात्रों की हालत नाजुक

Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The condition of two madrasa students injured in the accident is critical
अमरोहा। धनौरा-अमरोहा मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए हादसे में घायल दो छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही बाइक पर सवार चारों छात्रों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई थी। मुरादाबाद के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रों में एक छात्र को ऑपरेशन होना है। इसके लिए दस यूनिट खून की जरूरत बताई गई है। मामले में परिजनों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला तलवार शाह नई बस्ती निवासी नासिर अली का बेटा मोहम्मद फैजी, मोहल्ला अफगानान निवासी अनीस का बेटा अर्सलान, मोहल्ला हक्कानी निवासी अफजल का बेटा अब्दुल समद व मोहल्ला सराय कोहना निवासी अमीर अहमद का बेटा अबुजर नगर के मदरसा जामा मस्जिद में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर चारों अर्सलान की बाइक से मदरसा से निकले थे। चारों धनौरा रोड स्थित एक बाग में स्थित ट्यूबवेल पर नहाने जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था। नौगांवा सादात क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में मोहम्मद फैजी व अर्सलान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अबुजर व अब्दुल समद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब्दुल समद का मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसका ऑपरेशन होना है, जिसके लिए डॉक्टर ने दस यूनिट ब्लड की जरूरत बताई है। वहीं, अबुजर का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed