फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of 35 dilapidated roads will improve with Rs 9 crore

Amroha News: नाै करोड़ से सुधरेगी 35 जर्जर सड़कों की दश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The condition of 35 dilapidated roads will improve with Rs 9 crore
अमरोहा। जिले की 35 जर्जर सड़कें फिर चलने लायक बनेंगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 9 करोड़ से अधिक की लागत से 35 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इनमें ग्रामीण के साथ-साथ कई सड़कें ब्लॉक, तहसील और मुख्यालय को जोड़ने वाली भी शामिल हैं। शासन से कार्ययोजना की स्वीकृति मिलते ही सड़कों पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण अंचल व तहसील और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई जगह सड़कें उखड़ चुकी हैं तो कई जगह गड्ढे बने हैं। ऐसे में लोगाें को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में गन्ने की लदी ट्रैक्टर-ट्रालियाें और ट्रकों से मार्ग और भी बदहाल हो गए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर कोहरे में इन सड़कों से गुजरना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। अब विभाग की ओर से जिले में ऐसी 35 सड़कों को चिह्नित किया है, जो काफी बदहाल हैं। उनके नवीनीकरण व मरम्मत की जरूरत है। इन सड़कों की दूरी 56.75 किलोमीटर है। विभाग की ओर से कई सड़कें एमडीआर और ओडीआर के अंतर्गत शामिल भी की गई हैं। कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन की ओर से प्रस्ताव को पास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्या होता है ओडीआर और एमडीआर
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन ने बताया कि प्रस्ताव में जिन 35 सड़कों को शामिल किया गया है। उनमें कुछ सड़कें ओडीआर तो कुछ एमडीआर श्रेणी में शामिल हुईं हैं। बताया कि ब्लॉक, तहसील और मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क ओडीआर की श्रेणी में शामिल किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख कस्बों की सड़कें एमडीआर की श्रेणी में आती हैं।
----
हसनपुर-रहरा-गंवा मार्ग पर राह होगी आसान
हसनपुर-रहरा-गंवा मार्ग प्रमुख जिला मार्ग में शामिल हैं। यह मार्ग अमरोहा व संभल जिले को जोड़ता है। यह मार्ग कई जगह से खस्ताहाल हो गया है। अब इस मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। यह मार्ग आठ किलोमीटर तक बदहाल है। इस पर 1.63 करोड़ का खर्च आएगा। अन्य जिला मार्ग में शामिल उझारी बुरावली व ढबारसी-दौरारा-बिहारीपुर मार्ग भी दुरुस्त होंगे। इन पर 52 लाख रुपये खर्च हाेंगे।

---
यह हैं प्रमुख मार्ग
- हसनपुर-रहरा-गंवा मार्ग से पिपलौती कला मार्ग
- संभल गांव मार्ग से शेरगढ़ होते हुए बहादरपुर मार्ग
- लंबिया से गजरौला प्रभुवन होते हुए सरकड़ा कमाल मार्ग
- उझारी-ढबारसी मार्ग से बिजनौरा मार्ग
- पतेई खादर से जहतौली मार्ग
- गंगेश्वरी से खनौरा मार्ग
- कालाखेड़ा हैबतपुर मार्ग से सरकड़ा कमाल मार्ग
- बहापुर से पहाड़पुर बक्काल होकर कनैटा मार्ग
---
जिले में 35 सड़कों को चिह्नित किया गया है, जो काफी बदहाल हो चुकी हैं। उन्हें नवीनीकरण के लिए चयनित किया गया है। 9 करोड़ के बजट से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही तत्काल कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - गिरीश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड अमरोहा।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed