फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The commotion continued for an hour, police from four police stations were called

Amroha News: एक घंटे तक चलता रहा हंगामा, चार थानों की पुलिस बुलाई

Wed, 28 Feb 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The commotion continued for an hour, police from four police stations were called
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद एक घंटे तक हंगामा होता रहा। मारपीट व पथराव की सूचना पर अमरोहा नगर, देहात, नौगांवा सादात व डिडौली थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। उधर, मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके परिजनों को घटना का पता लगा तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने मोहल्ले के ही एक सजातीय युवक पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर विवाद बढ़ गया। विवाद की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, विवाद बढ़ने की आशंका के चलते अमरोहा नगर, नौगांवा सादात, डिडौली पुलिस को भी बुला लिया गया। एएसपी राजीव कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। करीब एक घंटे तक वहां विवाद चलता रहा। एएसपी ने पुलिस बल के साथ हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एएसपी ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। आरोपी किशोर को तलाश किया जा रहा है। मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed