फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The city struggled with the traffic jam for three hours during the cycle journey

साइकिल यात्रा के दौरान तीन घंटे जाम के झाम से जूझा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with the traffic jam for three hours during the cycle journey
अमरोहा के सपा की साइकिल यात्रा के दौरान जोया ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सपा की साइकिल यात्रा के दौरान पूरा शहर जाम की जद में आ गया। टीपी नगर चौराहे से लेकर जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नानकचंद रोड और बिजनौर रोड पर भी वाहनों के पहिए थम गए। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन घंटे तक शहरभर में वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने राहत केे सांस ली।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से शहर में आजाद रोड और कोट में दो सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के चलते दोनों सड़कों को ब्लाक कर रखा है। ऐसे में मुख्य बाजार से लेकर शहर की कई सड़कें जाम से जूझ रही थीं। लेकिन, गुरुवार को सपा के सदर विधायक महबूब अली के आवास से साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद पूरा शहर जाम की जद में आ गया। तमाम कार्यकर्ता गांधी मूर्ति, टीपी नगर चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट के पास पहुंचे थे। इससे पहले भी कार्यकर्ता साइकिल लेकर सड़कों पर दौड़ते दिखाईं दिए। जैसे ही साइकिल यात्रा के टीपी नगर चौराहे पर पहुंची तभी बिजनौर रोड, नानकचंद रोड, दानिशमंदान और जोया रोड पर वाहनों को आवागमन ठप हो गया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तीन घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। हालात यह हो गए कि दो मिनट की दूरी बीस मिनट में तय हो सका। इस दौरान व्यवस्था में तैनात सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed