फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The child's eye light in the accident, the case on the driver

Amroha News: हादसे में बच्चे की आंख की रोशनी गई, रोडवेज बस चालक पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The child's eye light in the accident, the case on the driver
अमरोहा। बारह दिन पहले सड़क हादसे में घायल लखीमपुर खीरी के मोहल्ला जुलाहन टोला निवासी मोहम्मद अयूब के बेटे मेराज अहमद की आंख की रोशनी चली गई। मामले में लोनी डिपो की रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर में पैरामाउंट फैक्टरी के सामने 18 मई की तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ था। लोनी डिपो की रोडवेज बस सिधौली सीतापुर से दिल्ली जा रही थी। बस को चालक संदीप कुमार चला रहा था। जैसे ही बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पैरामाउंट फैक्टरी के सामने पहुंची, तभी हाईवे पर साइड से खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। इस दौरान डंपर का चालक व क्लीनर कोई मौके पर नहीं था। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायल चालक संदीप कुमार, शाहजहांपुर निवासी परिचालक अमरपाल, आजमगढ़ निवासी अभिमन्यु, हरदोई निवासी प्रभात सिंह, सीतापुर निवासी मोहम्मद आमिर, लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद मेराज, सीतापुर निवासी अंकित को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान बस के चालक चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में लोनी डिपी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed