फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The chair of Hasanpur Municipality will be occupied by a woman for the third time

Amroha News: हसनपुर नगर पालिका की कुर्सी पर तीसरी बार होगा महिला का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
The chair of Hasanpur Municipality will be occupied by a woman for the third time
हसनपुर नगर पालिका की कुर्सी पर तीसरी बार होगा महिला का कब्जा
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर तीसरी बार महिला का ही कब्जा रहेगा। मौजूदा चेयरमैन नीलम खान हैं। पिछले बार चेयरमैन की कुर्सी का आरक्षण पिछड़ी जाति महिला का रहा था। लेकिन इस बार यह सीट महिला हो गई है। इस बार फिर से नगर पालिका के चेयरमैन की कुर्सी पर महिला का ही राज होगा।

नगर पालिका का चुनाव जनता के वोटिंग के माध्यम से पहली बार 1988 में हुआ था। तब हसनपुर के चेयरमैन की कुर्सी पर आफताब खां बैठे थे। इसके बाद वर्ष 1995 के निकाय चुनाव में यहां अलीमुद्दीन चेयरमैन बने थे। इसके बाद वर्ष 2000 में निकाय के चुनाव हुए थे। इस बार हरि सिंह सैनी को चेयरमैन चुना गया था। इसके बाद वर्ष 2006 में निकाय के चुनाव हुए इस बार पहली बार महिला रोशन जबी निशात को चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था। इसके बाद 2012 में चुनाव हुए। सामान्य सीट पर राकेश बंसल उर्फ कालू चेयरमैन चुने गए। इसके बाद वर्ष 2017 मेेें चुनाव हुए तो यह सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गई थी। तब नीलम खान चेयरमैन की कुर्सी पर बैठीं। अब 2022 के निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के आरक्षण महिला है तो इस बार फिर महिला का ही कब्जा चेयरमैन की कुर्सी पर होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed