फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The caretaker of Kamal Amrohi's mansion dies under suspicious circumstances

Amroha News: कमाल अमरोही की कोठी की देखभाल करने वाले की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
The caretaker of Kamal Amrohi's mansion dies under suspicious circumstances
अमरोहा। पाकीजा के निर्माता निर्देशक कमाल अमरोही की कोठी की देखभाल करने वाले निहाल जाफर (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोठी के भीतर आंगन में ही उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

निहाल जाफर मूलरूप से शहर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी थे। वह कमाल अमरोही के बचपन के करीबी साथियों में से एक थे। दशकों से निहाल जाफर कोठी में रहकर कीमती सामान की देखभाल करते थे। मौत का कारण फिलहाल हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निहाल जफर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम कोठी के पास ही एक घर की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने आंगन में निहाल जाफर को अचेत पड़ा देखा और शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed