फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The car overturned due to the side of the truck on the highway, five teachers injured

हाईवे पर ट्रक की साइड लगने से पलटी कार, पांच शिक्षक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The car overturned due to the side of the truck on the highway, five teachers injured
जनपद के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने आ रहीं शिक्षिकाओं की कार को कट पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मार दी। साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के नीचे दब जाने से पांच शिक्षिकाएं घायल हो गईं। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उनको घर ले गए।
विज्ञापन

हापुड़ की दो और गाजियाबाद जनपद की तीन शिक्षिका अमरोहा जनपद के गजरौला व हसनपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाती हैं। आने जाने में उनको दिक्कत न तो इसलिए सभी एक कार को किराए पर कर तय कर लेती हैं। उसी से आती जाती हैं। बुधवार को छह शिक्षिका कार में सवार होकर आ रही थीं।
विज्ञापन

एक हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उतर गई, जबकि पांच को गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर उतरना था। उनकी कार का चालक हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में एक होटल के सामने बने अवैध कट से कार को पार कर रहा था। वह कट पार नहीं कर पाया था। कार डिवाइडर के बीच रह गई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक ने कार में साइड मार दी। जिससे शिक्षिकाओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों शिक्षिकाएं नीचे दब जाने से घायल हो गईं। मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग दौड़ पड़े। नीचे दब रहीं शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। तुरंत उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर अन्य शिक्षक पहुंच गए। शिक्षिकाओं के परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर ले गए। एक घायल शिक्षिका को शिक्षक जयवीर सिंह अपनी कार से सिंभावली तक छोड़ कर आए। जहां से उसके परिजन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed